ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, झारखंड में फ्रीज हुआ पार्टी का सिंबल

DESK: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को चुनाव आयोग की तरफ से बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के सिंबल को प्रति

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को चुनाव आयोग की तरफ से बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के सिंबल को प्रतिबंधित कर दिया है. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी. जेएमएम ने भारतीय चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि जेडीयू और जेएमएम का चुनाव चिह्न एक ही तरह का है, जिससे जनता में भ्रम पैदा होगा.जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत पर भारतीय चुनाव आयोग ने जेडीयू का झारखंड में सिंबल फ्रीज कर दिया है. जेडीयू झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार में मंत्री रामसेवक सिंह को यहां का प्रभारी नियुक्त किया था. रामसेवक सिंह ने बताया था कि इस साल झारखंड में होने वाले चुनाव में जेडीयू पूरी ताकत से उतरेगी. उन्होंने कहा था कि पार्टी झारखंड में सदस्यता अभियान जोरशोर से चला रही है. अभी तक 50 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं. अब झारखंड चुनाव से ठीक पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी अब अपने सिंबल के तले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगी.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता