ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के इंसाफ के लिए JAP ने निकाला कैंडल मार्च, पप्पू यादव ने कहा - आरोपी को मिले कड़ी सजा

PATNA : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए गैंगरेप के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए गैंगरेप के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जन अधिकार पार्टी ने राजधानी में कैंडल मार्च निकाला. पटना के कारगिल चौक पर निकाले गए इस कैंडिल मार्च में JAP पार्टी के संरक्षक पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पीड़िता के साथ जल्द से जल्द इंसाफ होना चाहिए. बलात्कार के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इस गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी है. उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने 4 जून 2017 को आरोप लगाया था कि उसका बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर के घर पर बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा था कि वह अपने एक पड़ोसी के साथ नौकरी दिलाने में मदद के लिए विधायक के पास गई थीं जब उनके साथ वहां रेप किया गया. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता