ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जम्मू कश्मीर में रोकी गई अमरनाथ की यात्रा, आतंकी हमले की आशंका, यात्रियों को तत्काल वापस जाने का आदेश

DESK: जम्मू कश्मीर से जुड़ी इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है. आतंकी हमले की आशंको को देखते हुए यात्रा रोक दी गयी है. अमरनाथ यात्रा के लिए गये यात्रियों को तत्काल जम्मू-कश्मीर छोड़ने

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: जम्मू कश्मीर से जुड़ी इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है. आतंकी हमले की आशंको को देखते हुए यात्रा रोक दी गयी है. अमरनाथ यात्रा के लिए गये यात्रियों को तत्काल जम्मू-कश्मीर छोड़ने को कहा गया है. घाटी में बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है. सरकार ने अमरनाथ यात्रा रूट पर घातक असलहा और रायफल मिलने के बाद ये फैसला लिया है. https://www.youtube.com/watch?v=4TaOeZ28WNQ जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी की एडवायजरी जम्मू-कश्मीर के गृह सचिव की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि सुरक्षा एजेंसियों को अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं. ऐसे में यात्रा को जारी रखना संभव नहीं है. सरकार ने सभी यात्रियों को यात्रा स्थगित करने और तत्काल कश्मीर से बाहर जाने की सलाह दी है. इससे पहले पिछले चार दिनों से अमरनाथ यात्रा रूकी हुई थी. सरकार इसके लिए खराब मौसम को जिम्मेवार बता रही थी लेकिन मामला कुछ और था. यात्रा के रूट पर घातक हथियार मिले सूत्रों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के रूट पर स्नाइपर गन और आई ई डी मिले हैं. ये हथियार भारी तबाही मचाने के लिए काफी थे. सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आंतकियों के आका बड़ी साजिश रच रहे थे. इनपुट मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुई और उनकी साजिश बेनकाब हो गयी. घाटी में भारी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती आतंकी हमले के इनपुट के  बाद कश्मीर घाटी में बडी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. सरकार ने एक सप्ताह पहले ही 10 हजार जवान वहां भेजे थे. कल 25 हजार से ज्यादा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को कश्मीर भेज दिया गया है. अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर वहां पहले से ही सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स के 40 हजार जवान तैनात थे. कल वहां सेना प्रमुख विपिन रावत भी पहुंचे थे. विपिन रावत फिलहाल श्रीनगर में ही मौजूद हैं.  
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता