NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा जिले से जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घ्याल बताया जा रहा है.
पूरी घटना जिले के रजौली की है. जहां अनुमंडलीय कार्यालय के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल सुरेंद्र प्रसाद रजौली का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान हिसुआ बाजार के काली मंदिर के रहने वाले केशव प्रसाद, शिव स्वर्णकार और लाठु स्वर्णकार के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग झारखंड से पूजा कर के लौट रहे थे तभी उनको एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. मौके पर पहुंची रजौली थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
नवादा में ट्रक ने चार को रौंदा, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक
NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा जिले से जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घ्याल बताया जा रहा है. पूरी घटना ज

