ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

अभी-अभी : सीतामढ़ी में मुखिया की दबंगई, पूर्व मुखिया के घर पर की फायरिंग

SITAMARHI : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक मुखिया की दबंगई देखने को मिली है. मुखिया ने पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूर्व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक मुखिया की दबंगई देखने को मिली है. मुखिया ने पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूर्व मुखिया के घर वाले दहशत में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पूरी वारदात जिले के भिठ्ठा आउट पोस्ट इलाके के सुरसंड की है. जहां कोरियाही गांव में कोरियाही पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप झा के घर पर वर्तमान मुखिया रामेश्वर राम ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि तीन राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि इस घटना में पूर्व मुखिया बाल बाल बच गए हैं. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग की गई है. पूर्व मुखिया के घर से पांच लाख के जेवरात भी लूटने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता