ब्रेकिंग
बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयबिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तय

खत्म हो जायेगा 6 सरकारी बैंकों का अस्तित्व, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा एलान, 10 बैंकों को मिलाकर 4 बैंक बनाये जायेंगे

DESK: अगर आप PNB, केनरा, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूनाइटेड, ओरिएंटल, सिंडिकेट, आंध्रा, कॉरपोरेशन और इलाहाबाद बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. सरकार ने इन सभी बैंकों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अगर आप PNB, केनरा, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूनाइटेड, ओरिएंटल, सिंडिकेट, आंध्रा, कॉरपोरेशन और इलाहाबाद बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. सरकार ने इन सभी बैंकों के मर्जर का फैसला लिया है. इनमें से 6 बैंकों का अस्तित्व खत्म करने का फैसला ले लिया  गया है. सरकारी क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर अब कुल 4 बैंक बनाये जायेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ये एलान कर दिया. इस मर्जर के पूरा होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बडा बैंक बन जायेगा. क्या है वित्त मंत्री का एलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 10 बैंकों के मर्जर का एलान किया. इसके मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेट बैक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक का विलय हो जायेगा. विलय के बाद PNB देश का दूसरा सबसे बडा बैंक बन जायेगा. देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ही बना रहेगा. सरकार ने केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक के विलय का भी फैसला लिया है. वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय करके एक बैंक बनाया जायेगा. इसके अलावा इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय़ कर दिया जायेगा. सरकार ने कहा लोगों का भला होगा वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में इस फैसले से लोगों का भला होगा. सरकार देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए बैंकिंग क्षेत्र में सुधार किया जा रहा है. वित्त मंत्री के एलान के बाद देश में सिर्फ 12 बैंक सरकारी बैंक रह जायेंगे. दो साल पहले देश में 27 सरकारी बैंक हुआ करते थे सरकार ने उनकी तादाद 12 कर दी है. वित्त मंत्री ने कहा कि अभी देश में 18 सरकारी बैंक हैं जिनमे से 14 बैंक प्रॉफिट में चल रहे हैं.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता