ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

मोतिहारी में दो गुटों में जमकर मारपीट, 4 महिला समेत सात जख्मी

MOTIHARI : इस वक्त खबर मिल रही है मोतिहारी से जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में 4 महिलाएं जख्मी बताई जा रही हैं. इनके अलावा 3 अन्य लोग भी घायल बताये जा रहे हैं. पु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त खबर मिल रही है मोतिहारी से जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में 4 महिलाएं जख्मी बताई जा रही हैं. इनके अलावा 3 अन्य लोग भी घायल बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के पहाड़पुर थाना इलाके की है. जहां पश्चिमी सरेया लखिमा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें 4 महिला समेत कुल सात लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जख्मियों को इलाज के लिए पहाड़पुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में मामूली से विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों गुटों के बीच पहले तू तू-मैं मैं हुई. उसके बाद देखते ही देखते यह झगड़ा हिंसा में तब्दील हो गई. दोनों तरफ से एक दूसरे पर लाठी डंडे चलने लगे. जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली. पहाड़पुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. किसी भी पक्ष द्वारा अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता