ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में 4 हजार से ज्यादा फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी तय, जल्द गिरेगी गाज

PATNA : फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे बिहार में बहाल हो चुके लगभग चार हजार से से ज्यादा शिक्षकों की बर्खास्तगी अब तय मानी जा रही है। इस मामले में पटना हाई कोर्ट की फटकार के बाहर निगरान

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे बिहार में बहाल हो चुके लगभग चार हजार से से ज्यादा शिक्षकों की बर्खास्तगी अब तय मानी जा रही है। इस मामले में पटना हाई कोर्ट की फटकार के बाहर निगरानी ने कुल 4345 फर्जी शिक्षकों की पहचान कर ली है। साल 2006 से लेकर 2015 के बीच बिहार सरकार ने प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में तकरीबन साढे तीन लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की है लेकिन इस पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर अब गाज गिरनी तय है। फर्जी शिक्षकों के मामले में पटना हाईकोर्ट ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया था, जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो हरकत में आया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि निगरानी की जांच में यह हकीकत सामने आई है कि जिन नियोजन इकाइयों में शिक्षक नियुक्ति के दौरान हेर-फेर हुई है वहां से ज्यादातर रिकॉर्ड गायब कर दिए गए हैं। निगरानी ने इस पूरे मामले से शिक्षा विभाग को भी अवगत करा दिया है लेकिन अब तक चिन्हित किए गए कुल 4345 फर्जी शिक्षकों के ऊपर जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता