ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

खतरनाक है आपके चेहरे का मेकअप, मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा नकली ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट

NALANDA : यदि आप भी ऑनलाइन या अपनी नजदीकी दुकान से ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट खरीदते हैं तो अब सावधान होने का वक्‍त आ गया है. कुछ दुकानदार बाजार में धड़ल्ले से नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्‍ट बेच रहे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : यदि आप भी ऑनलाइन या अपनी नजदीकी दुकान से ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट खरीदते हैं तो अब सावधान होने का वक्‍त आ गया है. कुछ दुकानदार बाजार में धड़ल्ले से नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्‍ट बेच रहे हैं. नालंदा में इस काले कारोबार का खुलासा हुआ है. हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर करीब 50 लाख रुपये के नकली ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट पकड़ा है. यह घटना सामने आने के बाद लोग चौंक गए हैं. पूरी घटना जिले के लहेरी थाना इलाके के भरावपर की है. बताया जा रहा है कि तीन दुकानों पर पुलिस की मदद से छापेमारी की गई है. इन दुकानों से केमिकल वाले नकली कॉस्मेटिक पकड़े गए हैं. छापों से बाजार में नकली आइटम की मौजूदगी का खुलासा हुआ. नकली कॉस्मेटिक का यह कारोबार कई दिनों से चलता आ रहा था. इस इलाके के दुकानदार नकली सामान दुकान में सजाकर बेचते थे. बताया जा रहा है कि बालों पर इस्तेमाल होने वाले हेयर ऑयल, पाउडर, क्रीम, लिपस्टिक,काजल, आई लाइनर और फाउंडेशन आदि बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता