ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

फैजल सुलेमान बने बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मिली नई जिम्मेदारी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है. पार्टी ने एस एम फैजल सुलेमान को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) ने प्रदेश प्रवक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है. पार्टी ने एस एम फैजल सुलेमान को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है. सुलेमान अब मीडिया में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे. अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी चुनाव में उतरने से पहले पूरी तरह से कमर कस रही है. फैजल सुलेमान ने बताया कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. जनता की समस्याओं और सरकार की नाकामियों को अब समाज के बीच रखने का काम करूंगा. बता दें कि पटना के रहने वाले फैज़ल सुलेमान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा दीक्षा पूरी करने के बाद वकालत की भी पढ़ाई की है. जनसरोकार और राष्ट्रहीत से जुड़े मुद्दों पर बेहद बारीकी से नज़र रखने वाले फैज़ल बेहद बेबाक़ और तार्किक ढंग से अपनी बातों को कहने ख़ातिर खासे चर्चित है. काफी दिनों से पार्टी से जुड़े रहने और पार्टी की नीतियों और विचारों से जुड़ाव को लेकर पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में फैजल सुलेमान समाज के एक बड़े तबके का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता