ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

ED की कार्रवाई ने दिखाया रंग, स्विस बैंक में नीरव मोदी का बैंक अकाउंट सीज, 283 करोड़ थे जमा

DESK: स्विट्जरलैंड सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भगोड़े नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी के खाते को सील कर दिया है. इन दोनों के खाते स्विस बैंक में हैं. बताया जा रहा है कि इन खा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: स्विट्जरलैंड सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भगोड़े नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी के खाते को सील कर दिया है. इन दोनों के खाते स्विस बैंक में हैं. बताया जा रहा है कि इन खातों में नीरव मोदी के 283 करोड़ रुपए जमा हैं. पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी पर एजेंसियों ने बड़ा शिकंजा कसा है. जांच एजेंसियों ने इस मामले में नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े चार बैंक खातों को स्विट्ज़रलैंड में सीज़ किया है. नीरव और पूर्वी के इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे. बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है. इस मामले में स्विस बैंक ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि भारत की मांग पर उन्होंने नीरव मोदी और पूर्वी मोदी के चार खाते को सीज कर दिया है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता