PATNA: जिलाधिकारी कुमार रवि ने अधिकारियों से लंबित दाखिल-खारिज मामलों को जल्द निबटारे का निर्देश दिया है. कुमार रवि ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्धारित राजस्व शिविर को अधिक से अधिक मामलों को निबटाने का निर्देश दिया.
इस मामले को लेकर समाहरणालय में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कुमार रवि ने इस काम में शामिल अंचलाधिकारियों और हल्का कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिया, साथ ही दाखिल-खारिज काम में हो रही देरी को सुलझाने के तरीके भी बताए. उन्होंने कहा कि हल्का कर्मचारियों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा.
बैठक के दौरान कर्मचारियों को दाखिल-खारिज काम के लिए प्रशिक्षण और दूसरी जानकारियां देने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस काम से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 जुलाई और 25 जुलाई को निर्धारित राजस्व शिविर के दौरान अधिक से अधिक दाखिल खारिज के लंबित वादों का निबटारा किया जाय.
पटना से गणेश की रिपोर्ट
पटना डीएम कुमार रवि का निर्देश, दाखिल खारिज काम में तेजी लाएं अधिकारी
PATNA: जिलाधिकारी कुमार रवि ने अधिकारियों से लंबित दाखिल-खारिज मामलों को जल्द निबटारे का निर्देश दिया है. कुमार रवि ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्धारित राजस्व शिविर को अधिक से अधिक माम

