ब्रेकिंग
शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा

साइबर क्राइम के शिकार हुए दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर, क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई धोखाधड़ी

DESK: आम लोगों को तो छोड़िये अब पुलिस के बड़े अफसर भी साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं. साइबर अपराधियों को अब किसी का खौफ नहीं है, तभी पुलिस के आला अधिकारियों को भी वो चूना लगा रहे है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: आम लोगों को तो छोड़िये अब पुलिस के बड़े अफसर भी साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं. साइबर अपराधियों को अब किसी का खौफ नहीं है, तभी पुलिस के आला अधिकारियों को भी वो चूना लगा रहे हैं. दिल्ली से ऐसी ही घटना सामने आई है. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं. उनके क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने करीब 28 हजार रुपये उड़ा लिये. ज्वाइंट कमिश्नर जब पुलिस हेडक्वार्टर में अपने ऑफिस में बैठे हुए थे, तभी क्रेडिट कार्ड से पैसा कटने का उन्हें मैसेज आया. धोखाधड़ी की खबर लगते ही ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार ने साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. ज्वाइंट कमिश्नर की ओर से कार्ड ब्लॉक किए जाने की शिकायत के बाद भी इस कार्ड के जरिए पैसे निकालने की कोशिश की गई. वहीं ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार ने कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता