ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर से कुचलकर दो लोगों की मौत

DELHI: राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. इंडिया गेट के पास एक बेकाबू डंपर ने पहले दो ऑटो को टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद एक परिवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्य

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. इंडिया गेट के पास एक बेकाबू डंपर ने पहले दो ऑटो को टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद एक परिवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति और उसकी 8 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटी बेटी घायल हो गई. वहीं इस हादसे में पत्नी की जान बच गई. दरअसल पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर के रहने वाले दिमान अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ स्कूटी से इंडिया गेट पहुंचे थे. पूरा परिवार वहां आइसक्रीम खा रहा था तभी बेकाबू डंपर ने रेड सिग्नल तोड़कर पहले दो ऑटो को टक्कर मारी और फिर स्कूटी पर मौजूद शख्स को कुचलता हुआ आगे निकल गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. वहीं इस हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर और हेल्‍पर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता