ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

दरभंगा डीटीओ का भ्रष्टाचार, आत्म सम्मान तो बहाना था, असली मकसद तो खुद को कार्रवाई से बचाना था

DARBHANGA: पिछले दिनों ही दरभंगा के डीटीओ राजीव कुमार ने सिस्टम में खामियों का तर्क देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस खबर के बाद लोगों में भी यह चर्चा आम थी कि कैसे एक इमानदार डी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: पिछले दिनों ही दरभंगा के डीटीओ राजीव कुमार ने सिस्टम में खामियों का तर्क देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस खबर के बाद लोगों में भी यह चर्चा आम थी कि कैसे एक इमानदार डीटीओ सिस्टम की बलि चढ़ गया. लेकिन पड़ताल के बाद जो मामला सामने आया है वो चौंकानेवाला है. इस मामले की जांच के बाद जो बातें सामने आई हैं वो हैरान करने वाली है. दरअसल डीटीओ साहब जिस भवन में रह रहे थे उसकी हालत ठीक नहीं थी. इस मामले में उन्होंने भवन निर्माण के इंजीनियर से कई बार मकान को मरम्मत करने का आग्रह किया था. लेकिन आग्रह के बाद भी मकान की मरम्मति नहीं करायी जा सकी थी. इस मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ इंजीनियर ने उनके साथ अभद्रता करने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी. बताया जा रहा है कि डीटीओ राजीव कुमार ने भवन निर्माण के इंजीनियर की गाड़ी को उनके आवास से जब्त कर थाने में लगवा दिया था. इस शिकायत के बाद खुद जिलाधिकारी ने मामले की जांच की थी. जिसकी रिपोर्ट 23 जुलाई को पेश कर दी गई थी. दरअसल इसी रिपोर्ट के आधार पर होने वाली कार्रवाई से बचने की खातिर राजीव कुमार ने पहले ही इस्तीफा दे दिया. हालांकि डीएम की इस रिपोर्ट के आधार पर राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने अपना संकल्प जारी किया है. इस आदेश में विभाग ने कहा है कि दरभंगा के भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर से अभद्रता करने के मामले में डीएम की रिपोर्ट पर उन्हें निलंबित किया गया है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता