ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी

Bihar Politics: रोहतास में मजदूरी विवाद में चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हत्यारों को कड़ी सजा और परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी मांगने के विवाद में चंद्रेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी बिमला देवी, बेटे दीपक चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।



तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक चंद्रेश्वर चौधरी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी बकाया मजदूरी मांगता है और इसके बदले उसे घर बुलाकर गोली मार दी जाती है, तो कानून-व्यवस्था की इससे शर्मनाक स्थिति नहीं हो सकती। उन्होंने इस घटना को राज्य सरकार की विफलता करार दिया।



उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा के मुद्दे पर डीजीपी से भी बात करने की बात कही। तेजस्वी यादव के मुताबिक, पीड़ित परिवार को अभी भी कुछ लोगों की ओर से धमकियां मिल रही हैं।



राजद नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती है और गरीबों, पिछड़ों तथा दलितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सामंतवादी शक्ति अत्याचार करती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।



तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी की ओर से परिवार को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।



तेजस्वी यादव के गांव पहुंचने के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से घटना से जुड़ी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। तेजस्वी यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता