ब्रेकिंग
प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, मिल सकता है नया अध्यक्ष

DESK: कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को नये अध्यक्ष का इंतजार है. पार्टी के नये अध्यक्ष और इसके चयन को लेकर क्या व्यवस्था होगी इसे लेकर आज कांग्रेस वर्क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को नये अध्यक्ष का इंतजार है. पार्टी के नये अध्यक्ष और इसके चयन को लेकर क्या व्यवस्था होगी इसे लेकर आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक नये अध्यक्ष के चयन के फैसले को लेकर CWC की बैठक में विचार विमर्श होगा और चयन के लिए कोई व्यवस्था बनाई जाएगी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक अहमद पटेल, ए के एंटनी और केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के लिए कुछ नामों पर चर्चा की है. दरअसल, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी असमंजस की स्थिति और नेतृत्व के संकट ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आर्टिकल 370 सहित कई मुद्दों पर पार्टी के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई बैठकें हुईं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई.  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता