ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

नकली पुलिस बनकर 3 लाख ले उड़े लुटेरे, बिजनेसमैन को बनाया शिकार

SIWAN : सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां नकली पुलिस की वेशभूषा में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां नकली पुलिस की वेशभूषा में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया है. नकली पुलिस की वेश में आये लुटेरे 3 लाख रुपये लेकर उड़ गए. इस घटना से पुलिस भी सकते में है. अपराधियों की खोजबीन की जा रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के अस्पताल रोड की‌ है. जहां नकली पुलिस की वेश में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर थाना इलाके के टाड़ी बाजार के रहने वाले चन्द्र सेन गुप्ता के बेटे लोकेश कुमार गुप्ता अपनी पिकअप गाड़ी में माल लोड कर सीवान आये थे. जैसे ही उन्होंने बबुनीया मोड़ को क्रॉस किया तो एक व्यक्ति खुद को पुलिस वाला बताकर उसकी गाड़ी को रोका. उसके बाद वह गाड़ी का पेपर चेक करने के बहाने गाड़ी को अस्पताल रोड लेकर गया. वहां पहुंचने के बाद उस व्यक्ति ने कहा कि उस पुलिस की गाड़ी में साहब बैठे हैं. वहां जाकर 100 रुपया देकर आओ. जैसे ही वह पैसा देने के लिए आगे बढ़ा तो पुलिस होने का ढोंग कर रहा व्यक्ति उसके स्टाफ सचीन से 3 लाख रुपये लेकर भाग गया. जब तक वह कुछ समझ पाता लुटेरा फरार हो गया था. पीड़ित व्यवसाई ने इसकी शिकायत थाने में की. इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि पुलिस लुटेरे की तलाश में जुट गई है. केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता