ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

मोतिहारी : डबल मर्डर में शामिल अपराधी को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और गोली भी बरामद

MOTIHARI : बिहार में एक तरफ जहां क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. वहींम, दूसरी ओर पुलिस अपराध पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में एक तरफ जहां क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. वहींम, दूसरी ओर पुलिस अपराध पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को धर दबोचा है. पुलिस को इसके के पास से एक पिस्टल और 5 गोलियां भी बरामद हुई हैं. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के मधुबन प्रखंड के देल्हो पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी के घर पर 19 जनवरी को दरवाजे पर दो लोगों की हुई हत्या के मुख्य आरोपी अवनीश को पुलिस ने धर दबोचा है. उसके पास से एक पिस्टल और 5 गोली बरामद की गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार ने सीतामढ़ी और शिवहर में कई पेट्रोल पम्प के मालिकों से रंगदारी की मांग की थी. उन्होंने बताया कि मधुबन थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इसके ऊपर लूट, हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता