ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलानअमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्जबिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसाबिहार में पार्टी से लौट रहे B.Sc नर्सिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर, वाराणसी रेफरएनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपीनीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलानअमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्जबिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसाबिहार में पार्टी से लौट रहे B.Sc नर्सिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर, वाराणसी रेफरएनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपी

कोरोना का खौफ: फंदे से लटका शख्स, सुसाइड नोट में परिवारवालों को लिखा-तुमलोग टेस्ट करा लेना

DESK : कोरोना को लेकर पूरे विश्व में कोहराम मचा है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पूरे देश में कोरोना से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना को लेकर पूरे विश्व में कोहराम मचा है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. पूरे देश में कोरोना से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इसी बीच कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. 

एक शख्स को शक हो गया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है और वह अब बच नहीं सकता है. जिसके बाद उस शख्स ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.  मामला कर्नाटक के उडुपी का है, जहां 57 साल के शख्स ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है , जिसमें लिखा है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं. इसके  साथ ही उसने अपने परिवार के सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराने को कहा है.  


आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच जांच में जुट गई है. शख्स का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि  वो उन लोगों की लिस्ट में नहीं था, जिसे घर में रहने को कहा गया था. इसके अलावा उनमें कोरोना वायरस के लक्षण भी नहीं थे.