ब्रेकिंग
पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशएक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामलापटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशएक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामला

एनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपी

Bihar News: बेतिया में पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। घंटों तक तालाब में छिपे रहने के बाद उसने पुलिस को चकमा दे दिया। आखिर पूरा मामला क्या है और आरोपी कैसे फरार हुआ, जानिए पूरी...

एनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया कि मौके पर घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी गहरे तालाब में कूद गया और पानी के अंदर छिपकर बैठ गया. पुलिस लगातार उसे बाहर आने के लिए समझाती रही, लेकिन वह बार-बार कहता रहा कि बाहर निकला तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी.


मामला रामपुरवा गांव का है. पुलिस के अनुसार, हाशिम अंसारी के खिलाफ योगापट्टी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरुवलिया कचहरी टोला के पास मौजूद है. इसके बाद योगापट्टी और मनुआपुल थाने की संयुक्त टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची.


पुलिस टीम को देखते ही हाशिम अंसारी भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया तो उसने पास के एक गहरे तालाब में छलांग लगा दी. इसके बाद पुलिस ने तालाब को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को बाहर आने के लिए समझाने लगी. हालांकि, आरोपी पानी में ही खड़ा रहा और बाहर निकलने से इनकार करता रहा.


आरोपी लगातार पुलिस से कहता रहा कि अगर वह तालाब से बाहर निकला तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी. पुलिसकर्मी उसे काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह बाहर नहीं आया.


कई घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी ने तालाब में मौजूद झाड़ियों और पानी का फायदा उठाया. वह तैरते हुए तालाब के दूसरी तरफ पहुंचा और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची थी. पुलिस को देखते ही वह तालाब में कूद गया और मौका पाकर फरार हो गया.