ब्रेकिंग
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षण

अमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्ज

Bihar Crime News: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई...

अमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्ज
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने रिश्ते के 13 वर्षीय नाबालिग पर अमरूद दिलाने का झांसा देकर बच्ची को अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पीड़िता की मां के अनुसार, मंगलवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान रिश्ते का 13 वर्षीय नाबालिग उसे अमरूद दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि इसके बाद वह बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.


घटना के कुछ समय बाद बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंची. उसकी हालत देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. पूछताछ के दौरान बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर मटिहानी थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी.


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में सदर अस्पताल में कराया गया.


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मटिहानी थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.


पुलिस पूरे मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है. घटनास्थल से जुटाए जा रहे वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट