ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

शशि थरुर के बेबाक बोल, कहा- कांग्रेस का जनाधार आखिर क्यों खिसक रहा यह जानना बेहद जरुरी

DESK: अपने हाल के बयानों से कांग्रेस पार्टी को असहज करने वाले पार्टी सांसद शशि थरुर ने एक बार फिर बेबाक बयान दिया है. शशि थरुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह देखना होगा कि आखिर जनता

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अपने हाल के बयानों से कांग्रेस पार्टी को असहज करने वाले पार्टी सांसद शशि थरुर ने एक बार फिर बेबाक बयान दिया है. शशि थरुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह देखना होगा कि आखिर जनता ने कांग्रेस के लिए वोट क्यों नहीं किया. इसके पीछे तर्क देते हुए शशि थरुर ने कहा कि साल 2014 की लोकसभा चुनाव में पार्टी को 19 फीसदी वोट मिले थे जबकि साल 2019 की लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 31 फीसदी वोट मिला था. उन्होंने कहा कि साल 2019 की लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को 19 फीसदी ही वोट मिले जबकि बीजेपी को 37 फीसदी वोट मिले. शशि थरुर ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस को इस साल के लोकसभा चुनाव में कम वोट क्यों मिले और पार्टी का जनाधार क्यों खिसका ? उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने साल 2014 में कांग्रेस के लिए वोट किया उनलोगों ने आखिर बीजेपी के लिए वोट क्यों किया? प्रधानमंत्री के पक्ष में दिए अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल उन्होंने पीएम की सराहना नहीं की थी बल्कि उन कमियों को उजागर करने की बात कही थी जिसके चलते कांग्रेस के वोट बीजेपी की तरफ खिसक गए.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता