ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के ससुराल में चोरों ने किया हाथ साफ, साले साहब का जेवर ले उड़े

JAMSHEDPUR : सत्ता में बैठे राजनेता कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का चाहे लाख दावा करें लेकिन दावों की पोल खुल जाती है जब आम लोगों के साथ-साथ निशाने पर उनके करीबी भी आ जाते हैं। झारखंड

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAMSHEDPUR : सत्ता में बैठे राजनेता कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का चाहे लाख दावा करें लेकिन दावों की पोल खुल जाती है जब आम लोगों के साथ-साथ निशाने पर उनके करीबी भी आ जाते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ऐसे ही दावों की पोल चोरों ने खोल दी है। चोरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जमशेदपुर के सोनारी स्थित बुधराम मोहल्ला में सीएम का ससुराल है, जहां रविवार की तड़के चोरी की घटना हुई है। चोरों ने सीएम के साले साहब के घर से जेवरों की चोरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर दीवार थाम कर घर के अंदर आए और बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साले दीपक साहू के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस परेशान है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है क्योंकि मामला मुख्यमंत्री के ससुराल में चोरी का है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता