ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार में बच्चें पढ़ने नहीं, मजदूरी करने जाते हैं स्कूल, शिक्षक लेते हैं मजे

SITAMARHI : बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़ा होते रहते हैं. सूबे में लचर शिक्षा व्यवस्था के कई मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है जहां स्कूली

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़ा होते रहते हैं. सूबे में लचर शिक्षा व्यवस्था के कई मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है जहां स्कूली बच्चे से टीचर मजदूरी करवा रहे हैं. तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्कूली बच्चों से काम करवाया जा रहा है. बच्चें ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड रहे हैं और शिक्षक मोबाइल पर बात कर रहे हैं. पूरा मामला जिले के बाजपट्टी थाना इलाके के संडवारा मध्य विद्यालय का है. जहां शिक्षक बच्चों से मजदूरी करवा रहे हैं. ये तस्वीरें सरकारी स्कूल के हकीकत को बयां कर रही हैं. एक तरफ सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है वहीं दूसरी ओर ऐसी तस्वीरें उनके दावे का पोल खोलती हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो में मोबाइल पर बात करते दिख रहे शिक्षक मोहम्मद सफीक हैं. मोहम्मद सफीक सामने खड़े होकर बच्चों से काम करवा रहे हैं. ऐसी शर्मनाक तस्वीरें सामने आने के बाद क्या जिला शिक्षा पदाधिकारी दोषी शिक्षक के ऊपर कार्रवाई करेंगे. यह तो आने वाला समय ही बताएगा. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता