ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

बेगूसराय : तालाब में डूबने से छात्र की मौत, सड़क हादसे में भी एक मासूम की गई जान

BEGUSARAI : तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है. घटना बेगूसराय जिले का है. घटना के बाद से घर में मातम पसरा है. वहीं, दूसरी ओर जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है. घटना बेगूसराय जिले का है. घटना के बाद से घर में मातम पसरा है. वहीं, दूसरी ओर जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. हादसे के बाद से घर में चीत्कार मचा हुआ है. पूरी घटना जिले के नावकोठी थाना इलाके के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गढ़ही की है. जहां तालाब में डूबने से 12 साल के एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान देवरा टोला के रहने वाले बिरजू पंडित के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि छात्र चौथी क्लास में पढ़ाई कर रहा था. परिजनों ने बताया कि मनीष लंच के समय शौच करने के लिए स्कूल से बाहर निकला था. उसी दौरान स्कूल के पास ही एक तालाब में सूबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया. वहीं, दूसरी घटना नावकोठी थाना इलाके के बागैर मोड़ की है. जहां तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक डंडारी थाना इलाके के बलहा गांव के रहने वाले भूषण महतो का बेटा सोहन कुमार (19) स्टाप अंजुल के साथ रसोई गैस लाने जा रहा था. तभी ये दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए. घायल अंजुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता