ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

INX मीडिया केस में चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, HC के आदेश को दी गई है चुनौती

DESK: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले में हाईको

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया था. जस्टिस आर भानुमति की अगुवाई वाली पीठ चिदम्बम की उस नयी अर्जी पर भी सुनवाई करेगी जिसमें उन्होंने INX मीडिया भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट और सोमवार तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है. शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने ईडी द्वारा दर्ज किये गये मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चिदंबरम को सोमवार तक के लिए गिरफ्तारी से छूट दे दी थी. अदालत ने चिदंबरम की अर्जी पर ईडी से जवाब भी मांगा था और निर्देश दिया था कि सभी तीन मामलों को सोमवार को उसके सामने सूचीबद्ध किया जाए. चिदंबरम ने दलील दी है कि संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है कि हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 और 21 अगस्त को सुनवाई नहीं की और उन्हें 21 अगस्त रात को गिरफ्तार कर लिया गया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता