ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी के बीच राजनीतिक ‘जंग’, बेटे के साथ चंद्रबाबू नायडू नजरबंद

DESK: आंध्र प्रदेश में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और सीएम जगन मोहन रेड्डी के बीच राजनीतिक जंग छिड़ गया है. दोनों पार्टियों के बीच टकराव ने नया मोड़ ले लिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं और

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: आंध्र प्रदेश में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और सीएम जगन मोहन रेड्डी के बीच राजनीतिक जंग छिड़ गया है. दोनों पार्टियों के बीच टकराव ने नया मोड़ ले लिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गुंटूर जिले में सरकार के खिलाफ विरोध रैली करने वाले थे. रैली की इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने भूख हड़ताल करने का फैसला किया. जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है. दरअसल, आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ आज चंद्रबाबू नायडू प्रदर्शन करने वाले थे. पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने से रोक दिया और दोनों को हाउस अरेस्ट कर दिया. आपको बता दें कि टीडीपी ने आज गुंटूर के पलनाडू में 'चलो आत्मकूरु' रैली बुलाई थी. पार्टी वाईएसआरसीपी सरकार में राजनीतिक हिंसा के आरोप में रैली करने वाली थी. पुलिस से रैली की इजाजत नहीं मिली. उसके बाद नरसरावपेटा, सत्तेनापल्ले, पलनाडू और गुराजला में धारा 144 लागू कर दी गई. पुलिस ने राज्य में टीडीपी के कई नेताओं को भी नजरबंद कर दिया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता