ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

बेगूसराय में भाई ने की बहन की हत्या

BEGUSARAI : एक सगा भाई ही अपनी बहन की जान का दुश्मन बन गया. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक भाई ने अपनी बहन को चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस मौत से घर में मातम प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : एक सगा भाई ही अपनी बहन की जान का दुश्मन बन गया. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक भाई ने अपनी बहन को चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस मौत से घर में मातम पसरा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के टाउनशिप की है. जहां गुस्से में आकर एक भाई ने अपनी सगी बहन को चाकू मार दी. बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन भाई ने घर पर ही बहन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था. जिसके बाद बहन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. घर में चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. इस घटना से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी भाई की तालाश जारी है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता