ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला

सड़क दुर्घटना की शिकार हुई दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, दुल्हन की हुई मौत

AURANGABAD : तेज रफ्तार के कहर ने एक नई दंपति का जीवन शुरू होने से पहले ही उसके जीवन की सारी खुशियां छीन ली. घर से बिदाई होकर अपने ससुराल जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD : तेज रफ्तार के कहर ने एक नई दंपति का जीवन शुरू होने से पहले ही उसके जीवन की सारी खुशियां छीन ली. घर से बिदाई होकर अपने ससुराल जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल है. इस घटना को लेकर दोनों ही परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई. पूरी घटना जिले के रिसियप थाना इलाके के दुमुहान पुल के पास एनएच 139 की है. जहां दूल्हे की गाड़ी और एक तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. गाड़ी के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं. घटना को लेकर दोनों ही घरों में चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि ओबरा थाना इलाके के रहने वाले इंद्रदेव सिंह के बेटे बबलू सिंह की बारात नबीनगर के लखनपुर गांव निवासी अल्लाह सिंह की बेटी नेहा से संपन्न हुई थी. विदाई के बाद जब बारात वापस लौट रही थी तभी नवविवाहित जोड़े की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातमी सन्नाटा छा गया. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता