ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

प्रेमी ने लव मैरिज कर प्रेमिका को छोड़ा, ससुराल वालों ने लगाया गंभीर आरोप

GAYA : प्रेम प्रसंग से जुड़ा के ताजा मामला सामने आया है गया जिले से जहां एक प्रेमी ने लव मैरिज कर अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया है. ससुराल वालों ने लड़की के ऊपर बेटे को किडनैप करने का गंभीर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA : प्रेम प्रसंग से जुड़ा के ताजा मामला सामने आया है गया जिले से जहां एक प्रेमी ने लव मैरिज कर अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया है. ससुराल वालों ने लड़की के ऊपर बेटे को किडनैप करने का गंभीर आरोप लगाया है. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां तेलबीघा गांव में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका से लव मैरिज कर उसे छोड़ने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक तेलबीघा का रहने वाला सागर कुमार एक छपरा की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. दोनों ने पिछले साल 30 मार्च, 2018 को एक दूसरे से शादी रचा ली. लड़की ने बताया कि शादी के बाद वे लोग जालंधर रहने चले गए थे. लड़की का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीने बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई. लड़की ने बताया कि सागर अपने माता पिता से मिलने गांव आया था. फिर उसने फोन पर बताया कि वो लौट कर नहीं आएगा. लड़के की मां ने फोन पर कहा कि 'पैसा ले लो लेकिन बेटे को छोड़ दो.' बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीने से लड़का फरार है. वहीं, दूसरी ओर लड़के के मां बाप ने लड़की के ऊपर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है. पिता ने बताया कि उसका बेटा हिमाचल जाने को बोल कर गया था. उन्होंने कहा कि शादी की बात लड़की सच बोल रही है या झूठ बोल रही है ये भी नहीं मालूम है. लड़के की मां ने कहा कि उसका बेटा दो महीने से गायब है. वो लोग खुद परेशान हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता