ब्रेकिंग
कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री

नगर आयुक्त अनुपम सुमन के इस्तीफे पर ड्रामा, बिहार सरकार ने दो महीने की छुट्टी पर भेजा, केंद्र सरकार को वापस की गयी अनुपम की सेवा

PATNA: ईश्वर की सेवा करने के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला लेने वाले पटना नगर निगम के आयुक्त अनुपम सुमन को फिलहाल बिहार सरकार ने दो महीने की छुट्टी पर भेज दिया है. भारतीय राजस्व सेवा के अ

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: ईश्वर की सेवा करने के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला लेने वाले पटना नगर निगम के आयुक्त अनुपम सुमन को फिलहाल बिहार सरकार ने दो महीने की छुट्टी पर भेज दिया है. भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अनुपम सुमन की सेवा केंद्र सरकार को वापस भी कर दी गयी है. राज्य सरकार ने आज इसकी अधिसूचना निकाली. हालांकि अनुपम सुमन पहले ही नौकरी छोड़ने का एलान कर लोगों से विदा ले चुके हैं, फिर राज्य सरकार के इस फैसले का मतलब क्या है. सरकार ने आज निकाली अधिसूचना अनुपन सुमन भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं. बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी लेकर उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बुलाया था. पहले वे मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाये गये फिर उन्हें पटना नगर निगम के आयुक्त का प्रभार दिया गया. आज सरकार ने उनकी सेवा मूल विभाग यानि केंद्र सरकार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में वापस करने की अधिसूचना जारी की. इसके साथ ही उन्हें दो महीने की छुट्टी भी दे दी गयी. छुट्टी के बाद उन्हें अपने मूल विभाग में योगदान देने को कहा गया है. सवाल ये है कि जब अनुपम सुमन कल ही इस्तीफे का एलान कर चुके हैं तो फिर छुट्टी और मूल विभाग में सेवा वापसी का मतलब क्या है. केंद्र सरकार ही मंजूर करेगी इस्तीफा सरकारी सूत्रों के मुताबिक अनुपम सुमन बिहार सरकार के मातहत नहीं थे. वे आयकर विभाग के अधिकारी हैं. उनके इस्तीफे पर फैसला लेने का अधिकार आयकर विभाग और केंद्र सरकार को है. बिहार सरकार ने उनकी सेवा इसलिए ही वापस की है ताकि आयकर विभाग उनके इस्तीफे पर फैसला ले सके. ईश्वर की सेवा करने जा रहे हैं अनुपम सुमन बेहद कड़क अधिकारी माने जाने वाले अनुपम सुमन ने कल अपने सहकर्मियों को विदाई का मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा था कि वे ईश्वर की सेवा में जीवन व्यतीत करना चाहते हैं इसलिए सरकारी सेवा छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि कल उनकी सरकारी सेवा का आखिरी दिन था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता