ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

औरंगाबाद में भड़काऊ भाषण देने पर जाप नेताओं के ऊपर केस, बीडीओ ने पुलिस को सौंपी सीडी

AURANGABAD : देव प्रखंड कार्यालय में हिंसक और भड़काऊ भाषण देने के मामले में बीडीओ ने जन अधिकार पार्टी के नेताओं पर केस दर्ज कराया है. BDO ने छात्र जाप के विजय कुमार तथा विजेंद्र कुमार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD : देव प्रखंड कार्यालय में हिंसक और भड़काऊ भाषण देने के मामले में बीडीओ ने जन अधिकार पार्टी के नेताओं पर केस दर्ज कराया है. BDO ने छात्र जाप के विजय कुमार तथा विजेंद्र कुमार समेत सात लोगों के ऊपर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड की है. जहां बीते 9 जुलाई को जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने धरना दिया था. इस धरना में भड़काऊ और हिंसक भाषण दिया गया था. बीडीओ द्वारा पुरे कार्यक्रम की रेकार्डिंग कराई गई थी. इस मामले में पुलिस को भड़काऊ भाषण का रिकॉर्डिंग सीडी देते हुए बीडीओ ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि जाप नेता विजय यादव ऊर्फ गोलू यादव ने बीडीओ को निशाना साधते हुए व्यक्तिगत रूप से हिंसक भाषण दिया था. विजय यादव ने अपने भाषण में यह घोषणा किया था कि जो कोई भी देव प्रखंड के बीडीओ के गाल पर एक थप्पड़ मार कर आएगा. जन अधिकार पार्टी की तरफ से उसे 25 हज़ार रुपये का इनाम दिया जायेगा. विजय यादव के आलावा बिजेन्द्र यादव और अशोक यादव समेत कुल 7 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता