ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

औरंगाबाद: विस्फोटकों की आवाज से दहला उमगा पहाड़, बम को डिफ्यूज करन के दौरान बना 12 फीट गड्ढ़ा

AURANGABAD: जिले में नक्सलियों से बरामद विस्फोटकों के जखीरे को सुरक्षा बलों के जवानों ने डिफ्यूज किया. जिले के उमगा पहाड़ी के पास डिफ्यूज के दौरान विस्फोटकों की आवाज से एकबारगी तो लगा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD: जिले में नक्सलियों से बरामद विस्फोटकों के जखीरे को सुरक्षा बलों के जवानों ने डिफ्यूज किया. जिले के उमगा पहाड़ी के पास डिफ्यूज के दौरान विस्फोटकों की आवाज से एकबारगी तो लगा कि पूरा उमगा पहाड़ी ही हिल गया. पहाड़ के आसपास रहने वाले लोगों की दिलों की धड़कनें भी तेज हो गयीं और लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए. लेकिन जब सच्चाई का पता चला तभी जाकर लोगों का भरोसा हुआ. दरअसल मदनपुर स्थित फायरिंग रेंज में बरामद भारी मात्रा में जमा विस्फोटकों को सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किया. बता दें कि सुरक्षा बलों के सर्च अभियान के दौरान इन विस्फटकों को नक्सलियों सड़कों और जंगलों में लगाते थे जिसका मकसद इसे ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना होता है. बरामद विस्फोटकों में मदनपुर थाने में रखा गया 75 आईडी बम, 18 हैंड ग्रेनेड, 375 किलोग्राम जिलेटिन और 1 हजार डेटोनेटर शामिल थे. वहीं इस मामले में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि, सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक मदनपुर थाना और मुफ्फसिल थाना की तरफ से जब्त किया गया था. जो नक्सलियों की तरफ से जंगलों और सड़कों में लगाया जाता था. पुलिस ने बताया कि मुफ्फसिल थाना की तरफ से लोकसभा चुनाव के पहले वाहन चेकिंग के दौरान बटाने नदी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता