ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

सासाराम में हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

ROHTAS : सासाराम में एंबुलेंस ड्राइवर हड़ताल पर हैं. पिछले दो दिनों से लगातार हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. अपनी तीन सूत्री मांगों को लेक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ROHTAS : सासाराम में एंबुलेंस ड्राइवर हड़ताल पर हैं. पिछले दो दिनों से लगातार हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस ड्राइवर हड़ताल पर हैं. सासाराम सदर अस्पताल में डीपीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को सरकार से पुरा करने की मांग कर रहे हैं. एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि उनसे 8 घंटे से अधिक का काम लिया जाता है. ओवर टाइम के लिए अलग से कोई राशि का प्रावधान नहीं है. बिहार राज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बता दें कि रोहतास जिले के 19 प्रखंडों के एंबुलेंस कर्मी एक साथ हड़ताल पर हैं. जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है. रोहतास से रंजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता