ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

भीषण बाढ़ के चलते दरभंगा में स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, डीएम ने अगले आदेश तक बंद करने का दिया आदेश

DARBHANGA: भीषण बाढ़ के चलते शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. जिले के डीएम ने इस सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है. जिलाध

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: भीषण बाढ़ के चलते शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. जिले के डीएम ने इस सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की समीक्षा के लिए बैठक होगी और बैठक में जैसी जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर अगला निर्णय लिया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी प्रकार के स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय को भी सुरक्षित जगह शिफ्ट कराने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि भारी बारिश के चलते उत्तर बिहार के कई जिलों की हालत बेहद खराब है. कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने एक बार फिर सूबे के उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही होती है तो इन जिलों में बाढ़ की हालत और भी खराब हो सकती है. बता दें कि भारी बारिश के चलते सूबे की कई नदियां उफनाईं हुई हैं जिससे बाढ़ की हालत और खराब हो गई है. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता