ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

UAE के बाद बहरीन में भी पीएम नरेंद्र मोदी को अवॉर्ड,कहा-भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं

DESK:पीएम मोदी को यूएई के बाद अब बहरीन के सम्मान 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' से नवाजा गया है. शनिवार को बहरीन के राजा से मुलाकात के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया. यह अवॉर्ड मिल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK:पीएम मोदी को यूएई के बाद अब बहरीन के सम्मान 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' से नवाजा गया है. शनिवार को बहरीन के राजा से मुलाकात के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया. यह अवॉर्ड मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ' द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पाकर मैं बहुत गर्व और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मैं और मेरा देश आपकी दोस्ती के शुक्रगुजार हैं. मैं 1.3 बिलियन भारतीयों की ओर यह सम्मान स्वीकार करता हूं. 'पीएम मोदी ने बहरीन नेशनल स्टेडियम के एक कार्यक्रम में 15 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इससे पहले पीएम मोदी को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए शनिवार को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया. इससे पहले कई विश्व नेता इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं, जिनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार में भारत और यूएई के बीच गर्मजोशी से भरा, करीबी और बहुआयामी संबंध रहा है जो सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से भी जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे पहले अगस्त 2015 में यूएई की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी भी बढ़ी।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

14

FirstBihar संवाददाता