ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

वफादार कुत्ते ने जान देकर की मालिक की रक्षा, जहरीले सांप की ली जान

SIWAN : कुत्ते को सबसे सबसे वफादार जानवर कहा जाता है. कहा जाता है कि कुत्ते नमक का कर्ज वफादारी से निभाते हैं. कुत्ते की वफादारी का मिशाल एक बारे फिर से देखने को मिला है. ताजा मामला स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : कुत्ते को सबसे सबसे वफादार जानवर कहा जाता है. कहा जाता है कि कुत्ते नमक का कर्ज वफादारी से निभाते हैं. कुत्ते की वफादारी का मिशाल एक बारे फिर से देखने को मिला है. ताजा मामला सीवान का है. जहां कुत्ते ने एक जहरीले सांप की जान लेकर अपने मालिक की रक्षा की है. हालांकि इस पूरी घटना में उसकी भी मौत हो गई. पूरी घटना जिले के महाराजगंज नगर पंचायत के कपिया निजामत की है. जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक के प्रति वफादारी निभाते-निभाते जान तक गंवा दी. साथ ही अपने दुश्मन सांप की भी जान ले ली. बताया जा रहा है कि कपिया निजामत के रहने वाले मुकेश पांडेय खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थे. तभी एक विषैला सर्प कहीं से दरवाजे के समीप आ धमका और मकान के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. अपनी जान देकर अपने मालिक को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए इस कुत्ते की काफी प्रशंसा की जा रही है. मालिक की सुरक्षा में दरवाजे पर मौजूद पालतू वफादार कुत्ते ने अपनी वफादारी दिखाते हुए सर्प से युद्ध कर बैठा और तब तक लड़ा जब तक दोनों ने अपनी जान तक न गंवा दी. इस घटना से साबित हो रहा है कि सच में आज एक पालतू जानवर ने नमक के बदले अपना खून देकर अपना कर्तव्य निभाया है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता