ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

मोतिहारी : महज तीन महीने में उठी नवविवाहिता की अर्थी, ससुराल वालों ने दहेज के लिए की हत्या

MOTIHARI : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के मलाही थाना इलाके के बाबुटोला गांव की है. जहां दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वाले विवाहिता के ऊपर दहेज़ का दबाव बना रहे थे. बताया जा रहा है कि महिला के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी. महिला ने कई बार अपने घर वालों को फोन पर इसकी शिकायत की थी. बता दें कि महज तीन महीने पहले अप्रैल महीने में शादी हुई थी. लड़की के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर थाने में केस दर्ज कराया है. मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति और सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता