ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शराब के नशे में धुत युवक का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, डीटीओ की गाड़ी में मारी ठोकर, लोगों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

BEGUSARAI: सूबे में शराबबंदी के तमाम बड़े बड़े दावे. पुलिस को ऐसे धंधेबाजों को गिरफ्तार और उन्हें जेल भेजने के तमाम निर्देश. लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट. राज्य में चोरी छिपे खुलेआम शराब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: सूबे में शराबबंदी के तमाम बड़े बड़े दावे. पुलिस को ऐसे धंधेबाजों को गिरफ्तार और उन्हें जेल भेजने के तमाम निर्देश. लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट. राज्य में चोरी छिपे खुलेआम शराब बिक रही है और माफिया आराम से शराब की घरों में डिलीवरी भी कर रहे हैं. https://youtu.be/MBMJYt11ZNQ मामला शहर के लोहिया नगर इलाके का है जहां एक बाइक सवार ने पहले डीटीओ की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. उसके बाद जो वाकया हुआ उसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सही में बिहार में शराबबंदी हुई है. दरअसल नशे में धुत बाइक सवार उस शख्स ने बीच सड़क पर ही हंगामा करना शुरु कर दिया. साथ ही लोगों से गाली गलौज भी करने लगा. बाद में लोगों ने उसे किसी तरह सड़क के किनारे किया और उसे समझाया लेकिन भला शराब के नशे में धुत उस शख्स को लोगों की बातें कहां समझ में आने वाली थीं. उसने आते जाते लोगों के साथ बदसलूकी भी और गालियां दीं. बाद में लोगों ने पुलिसवालों को इस बात की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे एसडीओ ने किसी तरह पुलिसवालों की मदद से उस शख्स को गिरफ्तार करा थाने भिजवाया. इस दौरान भी वो पुलिस वालों के साथ भी बदसलूकी करता रहा. आखिरकार पुलिसवालों ने उसे अस्पताल भिजवाया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता