ब्रेकिंग
नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी

मोतिहारी: खुद जान देकर वफादार कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, सांप को मारकर की परिवार की रक्षा

MOTIHARI: कहा जाता है कि इंसान का सबसे भरोसेमंद दोस्त कुत्ता होता है जो अपने मालिक की तरफ आने वाली तमाम तरह की आफतों को आने से रोकता है. जी हां कुछ यही बात सच साबित हुई है मोतिहारी मे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI: कहा जाता है कि इंसान का सबसे भरोसेमंद दोस्त कुत्ता होता है जो अपने मालिक की तरफ आने वाली तमाम तरह की आफतों को आने से रोकता है. जी हां कुछ यही बात सच साबित हुई है मोतिहारी में जहां एक पालतू कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक और उसके पूरे परिवार को जहरीले सांप के डंसने से बचाया. वफादार कुत्ते ने खुद तो अपनी जान दे दी, लेकिन अपने मालिक को बचा लिया. मामला जिले के अरेराज प्रखंड के सरैया गांव का है जहां नागेंद्र नाथ तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे कि अचानक सुबह के चार बजे उन्होंने फुफकार के साथ कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनी. फुफकार की आवाज पर जब नागेंद्र की नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि उनका पालतू कुत्ता एक बड़े और जहरीले सांप से लड़ रहा है जो उनकी बिस्तर के पास ही था. दरअसल वो जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था जबकि कुत्ता सांप की कोशिशों को विफल कर रहा था. इसी बीच कुत्ते ने सांप को अपनी दांतों से पकड़ लिया लेकिन सांप ने कुत्ते का डंस लिया. सांप के डंसने के बाद कुत्ता कुछ ही देर में मर गया.  हालांकि कुत्ते ने सांप को भी मार दिया. इस घटना के बाद आसपास के लोग हैरान हैं और वफादार कुत्ते की वफादारी की सराहना कर रहे हैं. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता