ब्रेकिंग
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

गढ़वा में रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से 50 लाख की ठगी

DESK: झारखंड के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. रोजगार की तलाश में अक्सर वो ठगी का शिकार हो जाते हैं. ताजा मामला गढ़वा से है, जहां रोजगार के नाम पर युवाओं से 50 लाख रुपये की ठगी की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: झारखंड के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. रोजगार की तलाश में अक्सर वो ठगी का शिकार हो जाते हैं. ताजा मामला गढ़वा से है, जहां रोजगार के नाम पर युवाओं से 50 लाख रुपये की ठगी की गई है. स्किल इंडिया में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 400 युवाओं से 50 लाख रुपये की ठगी की गई है. रोजगार दिलाने के नाम पर प्रत्येक युवकों से 10 से 15 हजार रुपये ऐंठे गये हैं. ठगी के बाद आरोपी तीन शख्स फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सहिजना मुहल्ले के एक अपार्टमेंट में तीन लोगों ने कंपनी खोली थी. जिसमें स्किल इंडिया योजना के तहत जॉब देने की बात कही गई थी. जिसके बाद करीब 400 युवा कंपनी में जॉब पाने के लिए आए. जहां रजिस्ट्रेशन के लिए उनसे 10 से 15 हजार रुपये लिये गये. सभी युवाओं को 15 हजार रुपये सैलरी देने का झूठा वादा किया गया था. रजिस्ट्रेशन होने के बाद सभी युवाओं को सर्वे करने लिए अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया. तीन महीने बीतने के बाद जब युवा सैलरी लेने आए तो कंपनी के तीनों कर्मचारी फरार हो गए थे. जिसके बाद युवाओं ने सदर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता