ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

यशवंत सिन्हा आज आयेंगे पटना, महागठबंधन के नेता करेंगे स्वागत

PATNA : विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं. राजधानी के मौर्या होटल में 3 बजे वे महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

यशवंत सिन्हा आज आयेंगे पटना, महागठबंधन के नेता करेंगे स्वागत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं. राजधानी के मौर्या होटल में 3 बजे वे महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. महागठबंधन के दलों ने सामूहिक रुप से यह फैसला लिया है कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जाएगा. दो दिन पहले यशवंत सिन्हा, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली एम्स भी गए थे.


यशवंत सिन्हा के पटना दौरा से आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं ने बैठक की. इसमें फैसला लिया गया कि उनका वोट और समर्थन यशवंत सिन्हा को दिया जायेगा. महागठबंधन के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी विपक्षी दल के नेता मौजूद थे. सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में मत देने की बात कही.


हालांकि, बताया जा रहा है कि एनडीए के कैंडिडेट के आदिवासी और अति पिछड़ा वर्ग से होने को लेकर महागठबंधन के कुछ नेता में विरोधी स्वर भी देखने को मिला. महागठबंधन के मुर्मू समर्थक नेताओं ने खुलकर कुछ नहीं कहा है. लेकिन उनका कहना है कि ये बाजी पहले ही महागठबंधन हार चुका है. क्योंकि मुर्मू के पक्ष में पूरा देश है.


बता दें कि इससे पहले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना आई थी. एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उनका भव्य स्वागत किया था. पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में ही उन्होंने भी एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन देने की अपील की थी. 

टैग्स