ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

यह कैसा सुशासन ! बेखौफ बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी को गोलियों से किया छलनी

NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, छिनतई,लूट की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में ए

यह कैसा सुशासन ! बेखौफ बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी को गोलियों से किया छलनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, छिनतई,लूट की खबरें निकल कर सामने न आती हो।  इसी कड़ी में एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी के ताबड़तोड़ गोलीबारी की है।  जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में बेखौफ अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी को गोली से छलनी कर दिया है। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के देवनबीघा गांव के पास का बताया जा रहा है। अपराधियों के तरफ से सीमेंट कारोबारी पर कई राउंड फायरिंग की गयी है।  जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल कारोबारी को फिलहाल बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, अपराधियों की इस घटना के अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश भी किया। लेकिन, इसके बाबजूद वो आसानी से भाग निकले। हलांकि, इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस थाने में दे दी गयी है। इसके बाद फिलहाल पुलिस की टीम ममाले की जांच में जुट गयी है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता