Hindi News / news / अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, मौके पर पहुंची...

अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 27, 2019, 6:29:02 PM

अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने महिला को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना सिटी इलाके की है. जहां आलमगंज थाना के जल्ला रोड में अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक एक संस्थान के संचालक की पत्नी पर फायरिंग की गई है. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.