1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 30, 2019, 9:56:24 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: खेत में काम करने के दौरान हुए बम विस्फोट में मजदूर बुरी तरह घायल हो गया. घटना में गंभीर रुप से घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के सहियार थाना इलाके के घोघराहा गांव की है जहां अशर्फी नाम का मजदूर खेत में काम कर रहा था कि इसी दौरान खेत में जबर्दस्त विस्फोट हो गया. विस्फोट के चलते मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल मजदूर को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताय जा रहा है कि खेत में काम करने के दौरान मजदूर कुदाल चला रहा था कि इसी दौरान खेत में गड़े बम में विस्फोट हो गया. हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है लेकिन मामले की छानबीन की बात कही है.