ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

वोटिंग से पहले 50 लाख रुपए कैश जब्त : कारोबारी के घर से बरामद हुए नोट गिनने की मशीन

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के माहौल में धनबल का उपयोग चोरी -छुपे ही सही, लेकिन पैसों के बल पर खेल बनाने और बिगाड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। ऐस में चुनाव में धनबल का इस्ते

वोटिंग से पहले 50 लाख रुपए कैश जब्त : कारोबारी के घर से बरामद हुए नोट गिनने की मशीन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : लोकसभा चुनाव के माहौल में धनबल का उपयोग चोरी -छुपे ही सही, लेकिन पैसों के बल पर खेल बनाने और बिगाड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। ऐस में  चुनाव में धनबल का इस्तेमाल न हो, इसे लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम  पूरी तरह एक्शन में है। ऐसे में अब मोतिहारी में चुनाव से पहले 50 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल में हुंडी व मीठा कारोबारी ध्रूव साह के घर से 50 लाख से अधिक कैश बरामद किये हैं। इसके बाद अब पुलिस यह मालूम करने में लगी हुई है कि आखिर यह कैश किस काम के लिए रखे गए थे। कहीं इसके पीछे चुनावी उपयोग का कोई प्लान तो नहीं था। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस को यह सूचना मिली थी की रक्सौल के सीमावर्ती शहर के नागा रोड में हुंडी व मीठा कारोबारी ध्रूव साह के घर नगद 50 लाख से रुपए रखे। इसका उपयोग चुनावी माहौल में हो सकता है या नहीं भी। उसके बाद पुलिस की विशेष टीम ध्रुव साह के घर पहुंच कर रुपए जब्त कर लिए हैं। अब पुलिस कारोबारी और उनके सहयोगी से पूछताछ कर रही है।


उधर, एएसपी सदर के नेतृत्व में नागा रोड के कारोबारी ध्रुव साह के घर से बरामद हुए नकद राशि हवाला का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग की टीम को दे दी है। कारोबारी के घर से नोट गिनने की मशीन को भी जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे एक्शन में लगी हुई है।