1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 31, 2019, 1:46:49 PM
- फ़ोटो
PATNA: विवेका पहलवान के घर में दो-दो AK-47 के साथ उसके गुर्गों का वायरल हुआ वीडियो का हर हिस्सा ये चीख-चीख कर कह रहा है कि VIDEO में दिखाये जा रहे हथियार असली हैं. पुलिस की छोड़िये किसी नामसझ आदमी को ये भी बात आसानी से समझ में आ जायेगी. फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. विवेका पहलवान अपने घऱ में शूट हुए इस वीडियो के आर्म्स को प्लास्टिक का बता रहा है और पुलिस खामोश है. वीडियो में दिखाये जा रहे हथियार को खिलौना साबित करने की तैयारी हो चुकी है. लेकिन दो-दो AK-47 लेकर वीडियो बनवाने वालों ने खुद इतने सबूत दे दिये हैं कि सच को झूठ बना पाना नामुमकिन हो गया है. यकीन न हो तो देखिये ये वीडियो और खुद समझिये कि ये हथियार असली है नकली. https://youtu.be/w8wZDC9YGwI