ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC ने लॉन्च किया RailOne Super App, अब एक ही एप पर मिलेंगी ट्रेन से जुड़ी सभी सेवाएं IRCTC ने लॉन्च किया RailOne Super App, अब एक ही एप पर मिलेंगी ट्रेन से जुड़ी सभी सेवाएं "बिहार को बनेगा स्टार्टअप हब", स्टार्टअप स्पार्क 2.0 में बोले उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा Patna Traffic: राजधानी में ट्रैफिक जाम की सूचना के लिए फोन और व्हाट्सएप्प नंबर जारी, तुरंत इन दो नंबरों पर दें जानकारी Patna News: पटना में बढ़ रही लग्जरी कारों की डिमांड, 3 साल में खरीदे गए 1403 महंगे फोर व्हीलर; यह गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद Patna News: पटना में बढ़ रही लग्जरी कारों की डिमांड, 3 साल में खरीदे गए 1403 महंगे फोर व्हीलर; यह गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद सेक्स की नौकरी और कॉल बॉय बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पटना से तीन शातिर गिरफ्तार Bihar News: बिहार के इस जिले में सांप के डसने से लड़की समेत दो की मौत, बरसात में बढ़े मामले टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल, मुकेश सहनी बोले- अति पिछड़ों को मिलेगा हक Bihar Politics: 'सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति की कोशिश में RJD-कांग्रेस’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला

ढहने लगा है अनंत सिंह का किला ! गांव पहुंचने से पहले ही हो गई फायरिंग

1st Bihar Published by: 2 Updated Wed, 26 Jun 2019 01:26:51 PM IST

ढहने लगा है अनंत सिंह का किला ! गांव पहुंचने से पहले ही हो गई फायरिंग

- फ़ोटो

BADH : लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी की हार के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का किला ढहने लगा है। बाढ़ से लेकर मोकामा तक में इन दिनों इसी बात की चर्चा है अनंत सिंह के गांव लदमा में आज हुई फायरिंग की घटना के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि अनंत अपने खुद के गांव में भी कमजोर पड़ने लगे हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह की जीत के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की पकड़ इलाके में ढीली होगी। अनंत सिंह के पुराने दुश्मन और उनके गांव के ही विवेका पहलवान ने लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर ललन सिंह का साथ दिया था और अब विवेका पहलवान का कद लदमा और आसपास के इलाकों में बड़ा हुआ है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं कि परिस्थितियां अब उनके अनुकूल नहीं है। बाढ़ और मोकामा के इलाके में चलने वाले प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर नकेल कसने की तैयारी से अनंत सिंह पर लगाम लगाने की शुरुआत हुई थी। तीन दिन पहले बाढ़ प्रशासन की तरफ से एनटीपीसी में जनसंवाद लगाने के फैसले को भी आनंद सिंह का बर्चस्व कम करने के करण के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को बुधवार के दिन अपने गांव लदमा पहुंचना था लेकिन उसके पहले ही फायरिंग की घटना हो गई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम भी लदमा में फायरिंग हुई थी। विधायक के आने के पहले गांव का माहौल यह बता रहा है कि अनंत का किला दरकने लगा है।