ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

सदन में मंत्री ने चरित्र पर उठाया सवाल तो भड़के BJP विधायक, नीतीश के सामने बोले- दागियों की गोद में बैठकर चला रहे सरकार

PATNA: विधानसभा में बीजेपी विधायक जनक सिंह ने तरैया के मजहोपुर चौक पर पुलिस ओपी स्थापित करने से जुड़ा सवाल क्या उठाया, सरकार ने उनके चरित्र पर ही सवाल खड़ा दिया। मंत्री बिजेन्

सदन में मंत्री ने चरित्र पर उठाया सवाल तो भड़के BJP विधायक, नीतीश के सामने बोले- दागियों की गोद में बैठकर चला रहे सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा में बीजेपी विधायक जनक सिंह ने तरैया के मजहोपुर चौक पर पुलिस ओपी स्थापित करने से जुड़ा सवाल क्या उठाया, सरकार ने उनके चरित्र पर ही सवाल खड़ा दिया। मंत्री बिजेन्द्र यादव के तंज पर बीजेपी विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और बीजेपी के अन्य विधायक भी मंत्री के बयान पर जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायक के सवाल का जवाब देने के बजाए मंत्री ने यह कहकर तंज किया कि बीजेपी विधायक बहुत ही क्रांतिकारी हैं और जैसा वे काम कर रहे हैं उनका चेहरा अच्छी तरह से हमलोग देख रहे हैं। इसके बाद सदन में बीजेपी विधायक जनक सिंह और मंत्री बिजेन्द्र यादव आमने-सामने आ गए।  


दरअसल, बीजेपी विधायक जनक सिंह ने तरैया के मजहोपुर चौक पर पुलिस ओपी स्थापित करने से जुड़ा सवाल सरकार से किया। उन्होंने सदन को बताया कि पुलिस ओपी के नहीं होने से उस इलाके में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से दूसरे जिले में भाग जाते हैं। सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने जवाब देने के दौरान बीजेपी विधायक पर तंज करते हुए कहा कि जनक सिंह बहुत क्रांतिकारी आदमी हैं। इनका चेहरा और शक्ल-सूरत देख ही रहे हैं हमलोग, जैसा-जैसा काम वे करते हैं। 


मंत्री बिजेन्द्र यादव के इस तंज के बाद बीजेपी विधायक जनक सिंह भड़क गए और कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि की मेरा चेहरा कहां से ख़राब हैं जबकि यह लोग जिनके साथ बैठे हैं, उनमे दाग लगे हुए  हैं और यह मेरे उपर बोल रहे हैं। उधर, नीतीश और उनके साथ बैठे अन्य विधायक और मंत्री इस नजारे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।


जनक सिंह लगातार इस बात पर अपत्ति जताते रहे कि मंत्री कैसे उनके आचरण के बारे में ऐसा बोल सकते हैं। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष के कई विधायक भी मंत्री के समर्थन में बोलने लगे। जिसके बाद बीजेपी विधायक के समर्थन में बचौल समेत कई विधायक मंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताने लगे। सदन मे हंगामा होते देख स्पीकर ने मामले को शांत करते हुए कहा कि सदन में ऐसे चलता रहता हैं। हंगामा बढ़ता देख मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती हैं कि सवाल जवाब में थोड़ी बहुत बाते होती रहती हैं, काहे इतने उतावले हो रहे हैं बैठिए और जवाब सुनिए।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता